Sambhal: गंगा दशहरा पर सम्भल के घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, राजघाट मेले में दिखी भक्ति की चमक।
सम्भल जनपद में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अनूपशहर राजघाट और साधमढ़ी
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जनपद में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अनूपशहर राजघाट और साधमढ़ी गंगा घाट पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा मां में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। घाटों पर “हर-हर गंगे” और धार्मिक जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
राजघाट पर पारंपरिक गंगा मेले का आयोजन भी किया गया, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में धार्मिक वस्तुओं, खिलौनों और खानपान की दुकानों पर लोगों की खूब रौनक रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह साफ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर जिला प्रशासन सक्रिय रहा। डीएम और एसपी ने राजघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है, जबकि भारी पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है। मुख्य मार्गों और घाटों के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को नियंत्रित किया गया। प्रशासन की मुस्तैदी और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा, सुरक्षा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
What's Your Reaction?




