Agra News: हिंदी दिवस के उपलक्ष मे रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने किया साहित्कारों का सम्मान।  

क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा कि यद्यपि इन साहित्यिक हस्तियों...

By INA News Desk
Sep 16, 2024 - 19:41
56 Views
Agra News: हिंदी दिवस के उपलक्ष मे रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने किया साहित्कारों का सम्मान।  

आगरा। हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब आगरा द्वारा प्रतिष्ठित हिंदी साहित्यकारों को रोटरी साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खेलगाओं स्पोर्ट्स क्लब, आगरा मे संपन्न हुआ।  कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य  अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और श्रीमती रुचि तिवारी द्वारा मधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

निम्नलिखित प्रख्यात साहित्यकारों को साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया:- 

डॉ. शशि गोयल, डॉ. अशोक विज, नीरज जैन, राज किशोर 'राजे', सुशील सरित, शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ, भावना वरदान शर्मा, डॉ. सुषमा सिंह। 

क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा कि यद्यपि इन साहित्यिक हस्तियों को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं, रोटरी क्लब आगरा भी उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित हुआ है। इनके हिंदी साहित्य मे योगदान ने शहर का मान बढ़ाया है।

Also Read- Lakhimpur News: रिश्ते शर्मसार- इश्क में अंधी होकर पति के फूफा संग हुई फरार, गुमशुदगी दर्ज।

कार्यक्रम का समन्वय रोटेरियन मीरा गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी साहित्यकारों को रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा का आमंत्रण स्वीकार करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन केडी गुप्ता द्वारा किया गया।

उपस्थित अतिथियों की सराहना करने वालों में रोटेरियन उमेश गुप्ता, रोटेरियन सुनील कपूर, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विनोद गुप्ता, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेश जैन, रोटेरियन संजीव अग्रवाल, रोटेरियन शैलेंद्र नाथ शर्मा, रोटेरियन अनीता पुंढीर, रोटेरियन रेखा कपूर, रोटेरियन संगीता अग्रवाल, रोटेरियन शारदा गुप्ता, रोटेरियन मनोज आर. कुमार और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशीष अग्रवाल शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow