Hardoi News: जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा। 

सभी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी समय से आयोजन स्थल पर पहुंचें:-मंगला प्रसाद सिंह

By INA News Desk
Sep 16, 2024 - 19:32
66 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा। 

हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी मंत्री असीम अरुण के जनपद आगमन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मंत्री स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे तथा रसखान प्रेक्षागृह में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूलकिट वितरित करेंगे और अभ्युदय योजना के कुछ चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जायेगा एवं पारिवारिक लाभ योजना व पेंशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

इसके अलावा दो महिला स्वयं सहायता समूहों को डमी चेक प्रदान करेंगे व पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व अनुदान का डमी चेक तथा फसल बीमा योजना के दो बड़े लाभार्थियों को डमी चेक वितरित किया जायेगा। कुछ किसानों को प्रतीकात्मक मिनी बीज किट वितरण होगा। केसीसी के माध्यम से बड़ा ऋण प्राप्त करने वाले 2 किसानों को चेक प्रदान किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र या डमी चेक दिया जायेगा। पांच नव चयनित पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। पंचायत कोष के कुछ लाभार्थियों को डमी चेक वितरित किया जायेगा।

व्यक्तिगत शौचालय के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व डमी चेक दिया जायेगा। कुछ लाभार्थी बच्चों को पोषण पोटली दी जाएगी। प्रधानमंत्री व मुख़्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिया जायेगा। तीन दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड प्रदान किया जायेगा। 3 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया जायेगा। 5 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल व 5 दिव्यांगों को पेंशन स्वीकृत पत्र दिया जायेगा। कन्या सुमंगला के 2 लाभार्थियों को डमी चेक प्रदान किया जायेगा। बाल सेवा योजना व स्पांसरशिप योजना के 2-2 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। विधवा पेंशन के दो लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र मिलेगा।

Also Read- Lakhimpur News: रिश्ते शर्मसार- इश्क में अंधी होकर पति के फूफा संग हुई फरार, गुमशुदगी दर्ज।

कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 10 लाभार्थियों को डमी चेक दिया जायेगा। कृषि पट्टा व तालाब पट्टा प्राप्त करने वाले कुछ किसानों को प्रमाणपत्र दिया जायेगा। कृषि पट्टा प्राप्त करने वाले किसानों को खतौनी की प्रति भी दी जाएगी। इसके साथ ही जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर तथा आर आर कॉलेज में माननीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आयोजनों की सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। सभी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी समय से आयोजन स्थल पर पहुंचें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement