Hardoi: बिहार का जनादेश, विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब- अजीत सिंह बब्बन 

बिहार विधानसभा चुनाव २०२५ के परिणामों ने चुनावी विश्लेषकों के सारे दावे हवा में उड़ा दिए। बिहार  की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड

By INA News Desk
Nov 14, 2025 - 17:35
65 Views
Hardoi: बिहार का जनादेश, विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब- अजीत सिंह बब्बन 
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व अन्य पदाधिकारी एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए

हरदोई: बिहार विधानसभा चुनाव २०२५ के परिणामों ने चुनावी विश्लेषकों के सारे दावे हवा में उड़ा दिए। बिहार  की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के एनडीए गठबंधन में विश्वास जताकर २०० सीटों का आंकड़ा पार करा दिया। भाजपा गठबंधन को मिले इस ऐतिहासिक जनादेश पर बिहार सहित भाजपा शासित राज्यों में मिठाई और पटाखों के साथ जश्न मनाया जा रहा है।

बिहार की जीत का जश्न  हरदोई भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में गर्मजोशी से मनाया गया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा युत एनडीए गठबंधन की सरकार ने हमेशा विकास की सकारात्मक राजनीति की है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता का अटूट विश्वास कायम है।

राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम के मुद्दे को घेरते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव देश में नकारात्मक राजनीति की है। राहुल गांधी को उसी राजनीति की आदत है। हर बार चुनावों में नित नए शिगूफे लेकर चले आते है, पर जनता उनके झांसे में नहीं फसती है। उनकी अदल दिक्कत सबसे बड़ी यह है कि गरीब का बेटा राजा की कुर्सी पर कैसे बैठा है। वह गरीबों के साथ दिखने का नाटक तो करते है पर गरीब यदि उनके सामने संवैधानिक कुर्सी पर बैठ जाए तो उन्हें हजम नहीं होता है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव असल में परिवारवाद के उत्पाद है। इनमें राहुल गांधी सीरियस राजनीति नहीं सीजनल राजनीति करते है। जिनका जमीनी राजनीति और जनता से कोई कनेक्शन नहीं है। यही वजह है कि बिहार की धरती पर जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा को चुना है।  

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की पुरानी राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है। आरजेडी और कांग्रेस की विभाजनकारी रणनीति अब इतिहास बन चुकी है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार अब विकास की राह पर चलेगा, न कि वोटबैंक की राजनीति पर। एनडीए की जीत इस बात का प्रमाण है कि बिहार आगे बढ़ना चाहता है, पीछे लौटना नहीं। कहा कि
यह विजय विशेष रूप से बिहार की मातृशक्ति का आशीर्वाद है। महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा और सुरक्षा की योजनाओं को सराहा। राज्य की आधी आबादी ने जो समर्थन दिया, वह एनडीए की नीतियों का प्रमाण है। एनडीए की सरकार महिलाओं के लिए और अधिक कल्याणकारी कार्य करेगी।

कार्यालय पर उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, संजय सिंह, प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, पू. उपाध्यक्ष आज़ाद भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ला, सोशल मीडिया संयोजक, प्रद्युम्न आनंद मिश्र, नीरज तिवारी, आदर्श दीपक मिश्रा, मुकुल सिंह, कपिल गुप्ता, सुहाना जैन, परिषा तिवारी, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेयी, अर्जुन सिंह चंदेल, अम्बरीष सिंह, ऋषभ शुक्ल आदि।

Also Read- यूपी 2027 चुनाव: मुस्लिम सीएम की मांग पर अखिलेश यादव की परीक्षा, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा को दी शर्त- मुस्लिम चेहरे से लड़ें चुनाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow