जी.डी. गोयनका स्कूल के चेयरमैन की धर्मपत्नी मंजू गुप्ता का निधन। 

Hardoi News: हरदोई के वरिष्ठ उद्योगपति, समाजसेवी, जीएस सॉर्टेक्स प्राइवेट लिमिटेड एवं जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन...

Aug 4, 2025 - 11:17
423 Views
जी.डी. गोयनका स्कूल के चेयरमैन की धर्मपत्नी मंजू गुप्ता का निधन। 
जी.डी. गोयनका स्कूल के चेयरमैन की धर्मपत्नी मंजू गुप्ता का निधन। 

Hardoi News: हरदोई के वरिष्ठ उद्योगपति, समाजसेवी, जीएस सॉर्टेक्स प्राइवेट लिमिटेड एवं जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन हरिओम गुप्ता की धर्मपत्नी मंजू गुप्ता का आज तड़के करीब 4 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई।

मंजू गुप्ता का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, विनम्र और स्नेहिल था। वे अपने परिवार की आधारशिला थीं तथा समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में हरिओम गुप्ता के सभी प्रयासों में उनकी सहभागी रहीं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

उनकी आकस्मिक विदाई से जी.डी. गोयनका स्कूल परिवार सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने गहरा दुःख प्रकट किया है। परिवार ने सभी शुभचिंतकों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। गुप्ता अपने पीछे पति, दो पुत्रों, बड़ी पुत्रवधू तथा एक पुत्री-दामाद को छोड़ गई हैं।

Also Read- योगी राज में बदली यूपी की तस्वीर, स्कूलों में बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल लर्निंग तक आया क्रांतिकारी बदलाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow