हरदोई: दहेज मांगने को लेकर महिला की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार
मल्लावां-हरदोई।
थाना मल्लावां में बीते 1 अगस्त को अजय वर्मा पुत्र बनवारी लाल निवासी गांव सेलापुर थाना माधौगंज हरदोई ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी के साथ अभिषेक उर्फ शिवमोहन पुत्र कमलेश, आकाश पुत्र कमलेश, मालती पत्नी कमलेश और कमलेश निवासी गांव मांझगांव मजरा देवमनपुरवा मल्लावां हरदोई ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त में से मालती पत्नी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अभिषेक व कमलेश को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश कर चुकी है।
What's Your Reaction?











