हरदोई: नवजात शिशु को बेंचने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
शाहाबाद-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने अवैध रूप से एक क्लीनिक चलाने व एक नवजात शिशु को बेंचने के मामले में जारी कार्रवाई के तहत तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 8 जून को सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस से शिकायत की थी कि डॉ. तबरेज खान पुत्र स्व. रियाज हसन निवासी मोहल्ला मीराबस्ती शाहाबाद अवैध रूप से मीराबस्ती में ही फैमिली हेल्थ केअर नाम से एक क्लीनिक चलाता है। दिसम्बर 2023 में दाई रूबी पत्नी जुल्फकार निवासी मोहल्ला महमंद शाहाबाद ने एक महिला का प्रसव कराया।
यह भी पढ़ें - हरदोई: दहेज मांगने को लेकर महिला की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार
जिसके बाद उक्त डॉ. तबरेज ने नवजात शिशु को इकबाल उर्फ गुड्डू पुत्र वली मोहम्मद निवासी मोहल्ला गिगियानी शाहाबाद को बेंच दिया। शिकायत के बाद उक्त अवैध क्लीनिक को सीज कर दिया गया और उक्त तीनों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। शनिवार को इस मामले में पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार कर लिया जबकि डॉ. तबरेज और दाई रूबी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।
What's Your Reaction?









