पीलीभीत: गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर में छात्र -छात्राओं का आयोजित हुआ सवांद कार्यक्रम

By INA News Desk
Sep 2, 2024 - 00:33
48 Views
पीलीभीत: गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर में छात्र -छात्राओं का आयोजित हुआ सवांद कार्यक्रम

  • विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जिलाधिकारी ने  दिया उत्तर
  • महाविद्यालय के प्राचार्य ने डीएम को स्मृति चिह्न प्रदान ,शाला ओढ़ाकर कर किया स्वागत

पीलीभीत। 

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में छात्र,छात्रा संवाद कार्यक्रम का आयोजन गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर किया गया। डीएम का प्राचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी महाविद्यालय के परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हाेंने  बीएससी कृषि, हास्टल एवं अन्य विषयों पर चर्चा की । प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि महाविद्यालय को मान्यता प्राप्त हो चुकी है तथा बीएससी कृषि की 60 सीटे, ईडब्ल्यूएस की 06 पूर्ण की जा चुकी है एवं 20 अन्य सीटों की मांग की गई।

महाविद्यालय में इससे पूर्व, बीए, एमए एवं बीकाॅम की कक्षाऐं संचालित थी, महाविद्यालय में एनसीसी एवं एनएसएस की जानकारी प्राप्त की और गोमती उद्गम स्थल पर कार्यक्रम कराने का प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा किया, जिस पर प्राचार्य द्वारा गोमती को घाटमपुर घाट पर कार्यक्रम कराने पर सहमति दी। जबकि लगभग 50 छात्र,छात्राऐं प्रतिक्षा सूची में हैं। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय, नये कृषि भवन, कार्यालय व परिसर का निरीक्षण किया। उन्होनें कहा महाविद्यालय को और सुन्दर बनाने हेतु जो भी आवश्यकता होगी उसमें पूर्ण सहयोग जिला प्रशासन  द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पूरनपुर राजेश शुक्ला, महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ सुधीर शर्मा सहित महाविद्यालय स्टाफ व छात्र,छात्राऐं मौजूद रहे।

रिपोर्ट: कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow