अच्छी खबर: पीलीभीत से मैलानी रेलखंड पर आमान परिवर्तन के बाद रेल सेवा का शुभारंभ...

By INA News Desk
Sep 2, 2024 - 00:41
78 Views
अच्छी खबर: पीलीभीत से मैलानी रेलखंड पर आमान परिवर्तन के बाद रेल सेवा का शुभारंभ...

  • केन्द्रीय रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • पीलीभीत में केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाई

पीलीभीत। 

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ-पीलीभीत वाया सीतापुर, लखीमपुर खंड के गेज कन्वर्जन के अंतर्गत पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी रेल खण्ड के गेज कन्वर्जन का कार्य पूरा होने के बाद  लखनऊ-पीलीभीत वाया सीतापुर-लखीमपुर (262.76 किमी.)रेल खण्ड देश के ब्राॅडगेज नेटवर्क से जुड़ गया है।

पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी(67.92 किमी) के गेज कन्वर्जन कार्य पर रू 672 करोड़ की लागत आयी है। गेज कन्वर्जन के साथ ही खंड के विद्युतीकरण का कार्य भी पूर्ण किया गया है। रविवार को  रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार  अश्विनी वैष्णव  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी आमान परिवर्तित रेल खण्ड, राष्ट्र को समर्पित किया तथा इस गेज परिवर्तित रेल खण्ड पर उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पीलीभीत जं. रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में  वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री, भारत सरकार  जितिन प्रसाद, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार  संजय सिंह गंगवार,  कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार  बलदेव सिंह औलख, बरखेड़ा विधायक   स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम,  सदस्य विधान परिषद डा. सुधीर गुप्ता, महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे  सौम्या माथुर, मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर  रेखा यादव, मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे। इस गेज परिवर्तित रेल खण्ड पर ट्रेन सेवा का शुभारम्भ होने के पश्चात पीलीभीत-मैलानी के मध्य 03 जोड़ी तथा पीलीभीत-लखनऊ के मध्य 01 जोड़ी गाड़ी का नियमित संचलन होगा।पीलीभीत-लखनऊ वाया लखीमपुर, सीतापुर रेल खंड को देश के ब्राॅडगेज नेटवर्क से जुड़ जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ से पीलीभीत होकर दिल्ली एवं उत्तर भारत के अन्य नगरों के लिये एक अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो गया।

रिपोर्ट: कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow