हरदोई: लड़की को भगा लेने जाने के आरोप में पुलिस ने 1 को धरा
मल्लावां-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में पुलिस ने एक लड़की को भगा ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आफताब और शाकिब निवासी गांव जमुनिया बाग पर एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें - छेड़खानी का वीडियो सोशल साइट पर किया अपलोड़, पुलिस ने पकड़ा
इस घटना में उक्त लोगों मे साथ देने वाले अभियुक्त ओसामा रिजवी पुत्र अजीम अहमद निवासी गांव तकिया थाना रहीमाबाद, लखनऊ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है।
What's Your Reaction?











