कृषको के खाते में भेजी गयी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वी किस्तः-डी0डी0 कृषि

By INA News Desk
Jun 18, 2024 - 20:09
108 Views
कृषको के खाते में भेजी गयी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वी किस्तः-डी0डी0 कृषि
Advertisement
Advertisement

हरदोई। उप निदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी, से बटन दबाकर देश के 9.26 करोड. कृषकों को पी०एम० किसान योजना के अन्तर्गत 17वी किस्त उनके खाते में सीधे भेजी गई । 

उन्होंने बताया कि जनपद में 630069 कृषको के खाते में प्रधनमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 17वी किस्त का हस्तानान्तरण किया गया। पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत वर्ष में 2000-2000 रू0 की तीन किस्तो में कुल 6000 रू0 की धनराशि किसानो को सीधे उनके आधार लिंक खाते में भेजी जाती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को प्रत्येक फसली सीजन में फसल की बुबाई हेतु बीज, खाद एवं अन्य कृषि निवेश को क्रय करने में मदद प्रदान करना है। जिससे किसान भाई कृषि निवेश का क्रय कर समय से बुबााई कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सके। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement