जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन 19 जून को:-डीडी कृषि

By INA News Desk
Jun 18, 2024 - 20:04
70 Views
जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन 19 जून को:-डीडी कृषि
Advertisement
Advertisement

हरदोई। उपनिदेशक डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कराया जाना शासन द्वारा प्राविधानित है।

उपरोक्त क्रम में माह जून 2024 के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस के साथ जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन 19 जून .2024 को 01 बजे से स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया जाना प्रस्तावित है।

अतः समस्त अधिकारीगण अद्यावधिक सूचनाओं के साथ ससमय किसान दिवस में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। किसान कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने वाले विभागीय अधिकारी 5-5 प्रगतिशील किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement