संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा:-डा0 रोहताश

By INA News Desk
Jun 18, 2024 - 19:52
70 Views
संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा:-डा0 रोहताश
Advertisement
Advertisement

माइक्रोप्लान 27 जून तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें:-सीएमओ

हरदोई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रोहताश कुमार ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा प्रस्तावित संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई 2024 तक चलाया जायेगा। उन्होने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभारी नियंत्रण तथा कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों के कार्यो एवं दायित्वों को निर्धारित किया गया है।

सीएमओ ने बताया कि ब्लाक स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठकें ब्लाक स्तर पर 20 जून को आयोजित होगी और प्रथम जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक 22 जून 2024 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आहूत की जायेगी। उन्होने कहा कि ब्लाक स्तर के नोडल अध्यापकों द्वारा संवेदीकरण कार्य ब्लाक वार योजना बनाकर 24 से 27 जून के मध्य पूर्ण की जायेगी।

नगर पालिकाओं में संवेदीकरण की बैठक 25 जून को तथा नगर पंचायतों में बैठक 26 जून होगी ब्लाक स्तरीय प्रधान व ग्राम विकास अधिकारियों संवेदीकरण बैठक 27 व 28 जून तक पूर्ण करायी जायेगी और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु ब्लाक तथा जनपद स्तरीय संबंधित विभाग के अधिकारी माइक्रोप्लान 27 जून 2024 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में  अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान क द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 29 जून 2024 को आहूत की जायेगी। उन्होने बताया कि इसी तरह 07 जुलाई को प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा दस्तक अभियान हेतु माइक्रोप्लान तैयार किया जायेगा और माइक्रोप्लान के अन्तर्गत ब्लाक स्तर पर आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यक्रत्रियों द्वारा संवेदीकरण कार्य 03 से 08 जुलाई 2024 के मध्य पूर्ण कराया जायेगा।

सीएमओ ने समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये है कि समय सारणी के अनुसार समस्त निर्धारित गतिविधियों के क्रियान्वयन के साथ अन्य सहयोगी विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतितिविधियों में समन्वय बनाकर सहयोग प्रदान करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement