सम्भल न्यूज़: तौकीर रजा को सम्भल के धर्मगुरु की दो टूक।
रिपोर्ट- उवैस दानिश
सम्भल। बरेली में धर्मपरिवर्तन और सामूहिक विवाह कराने का ऐलान Pकरने वाले Imc अध्यक्ष तौकीर रजा को सम्भल के मौलाना ने दो टूक कही है मौलाना ने कहा कि विवाह को धर्मपरिवर्तन का वे समर्थन नहीं करते शरियत के अनुसार धर्मपरिवर्तन को किसी प्रोग्राम करने का प्रावधान नहीं है किसी नेता या आलिम को धर्मपरिवर्तन की कमान नहीं थामनी चाहिए।
सम्भल के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मौहम्मद मियां ने कहा कि विवाह को धर्मपरिवर्तन का वे समर्थन नहीं करते। धर्मपरिवर्तन को संविधान में प्रावधान है जिसके तहत डीएम को आवेदन कर कोई धर्म परिवर्तन कर सकता है। वहीं धर्मपरिवर्तन को प्रोग्राम करने पर कहा शरियत में धर्मपरिवर्तन को किसी प्रोग्राम का प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनैतिक माहौल में किसी नेता या आलिम को धर्मपरिवर्तन की कमान हाथ में नहीं थामना चाहिए।
#सम्भल अवैध रूप से धर्मपरिवर्तन और सामूहिक विवाह कराने का ऐलान करने वाले मौलाना तौकीर रजा को सम्भल के मौलाना मौहम्मद मियां की दो टूक,
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) July 16, 2024
विवाह को धर्म परिवर्तन का वे नहीं करते समर्थन,
किसी नेता आलिम को धर्मपरिवर्तन की कमान हाथ में लेना ठीक नहीं pic.twitter.com/er5IUDdowZ
मौलाना मौहम्मद मियां, मुस्लिम धर्मगुरु
What's Your Reaction?