हरदोई न्यूज़: ग्रामवार शिकायतों की सूची से तय हो सकेगी लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही- डीएम

By INA News Desk
Jul 25, 2024 - 14:55
187 Views
हरदोई न्यूज़: ग्रामवार शिकायतों की सूची से तय हो सकेगी लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही- डीएम

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार आईजीआरएस के माध्यम से ग्राम पंचायत वार शिकायतों की सूची बनाई जा रही है जिससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। जिलाधिकारी का कहना है कि इस सूची के बन जाने पर एक ओर जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी वही दूसरी ओर शिकायत निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई: गर्भपात के दौरान युवती की मौत के मामले में 3 गिरफ्तार

ऐसे गावों को चिन्हित किया जा रहा है जहाँ पिछले 6 माह में भूमि सम्बन्धी विवादों की संख्या अधिक रही है। भूमि विवादों के निस्तारण में लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी पूर्व में कई अवसरों पर शिकायतों का समय से निस्तारण न होने व निस्तारण की गुणवत्ता ठीक न होने को लेकर नाराजगी जताते रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow