Bajpur: बाजपुर में ऐतिहासिक निकला महान नगर कीर्तन पंच प्यारो का जगह-जगह हुआ स्वागत। 

धर्म एवं हिन्दू राष्ट्र की रक्षा के लिये अपने महान त्याग एवं बलिदान से देश-धरा को कृतज्ञ करने वाले भक्ति और शक्ति के अद्वितीय संगम

Jan 5, 2026 - 18:25
51 Views
Bajpur: बाजपुर में ऐतिहासिक निकला महान नगर कीर्तन पंच प्यारो का जगह-जगह हुआ स्वागत। 
बाजपुर में ऐतिहासिक निकला महान नगर कीर्तन पंच प्यारो का जगह-जगह हुआ स्वागत। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर: धर्म एवं हिन्दू राष्ट्र की रक्षा के लिये अपने महान त्याग एवं बलिदान से देश-धरा को कृतज्ञ करने वाले भक्ति और शक्ति के अद्वितीय संगम, सर्ववंशदानी, खालसा पंथ के संस्थापक परम पूज्य श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के  प्रकाशोत्सव पर बाबा अवतार सिंह जी सुर सिंह वालों की अगुवाई में बाजपुर में महान नगर कीर्तन निकला बताते चले गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के 10 वें सिख गुरु थे, जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी।साथ ही उन्होंने खालसा पंथ की रक्षा के लिए मुगलों से 14 बार युद्ध भी किया था।बैंतखेड़ी गुरुद्वारा साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकला,जो विभिन्न गांवों बन्नाखेड़ा,रेहटा विक्रमपुर,केशोंवाला नंदपुर नरका टोपा होते हुए से होकर मुख्य मार्गों से गुजरा, लगभग 2 किलोमीटर लंबा और हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुष और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर ने नगर कीर्तन में सेवा की।जिनमें श्रद्धालुओं ने शबद गायन किया,गतका (पारंपरिक मार्शल आर्ट) के करतब दिखाए।

गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर के प्रबंधक कुलविंदर सिंह किंदा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को सोल ओड़ाकर सम्मानित किया।वही यशपाल आर्य द्वारा भी कुलविंदर सिंह किंदा सहित सभी को सोल ओड़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान बाबा प्रताप सिंह,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,सांसद अजय भट्ट भाजपा नेता मोहन पाल गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय,दर्जा कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद बलराज पासी,दर्जा गन्ना राज्य मंत्री स. मंजीत सिंह राजू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य,चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते,अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी,सपा नेता अरविंद ग्राम प्रधान अराज सिद्धू किसान नेता जगतार सिंह बाजवा,भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह नामधारी,एसडीम डॉ अमृता शर्मा ललित गर्ग,महेश राठौर,गुरप्रीत सिंह सरपंच,यशपाल राजहंस सहित नेताओं ने पंच प्य़ारों का स्वागत किया l

Also Read- Hardoi: हरदोई में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह व सदस्य एकता सिंह का दौरा तय।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow