ट्रांसफर: एसपी ने 9 थाना प्रभारियों के तबादले किए, जानें किसे कहां मिली नई तैनाती...

By INA News Desk
Sep 5, 2024 - 00:28
140 Views
ट्रांसफर: एसपी ने 9 थाना प्रभारियों के तबादले किए, जानें किसे कहां मिली नई तैनाती...

हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के आदेश पर जिले के विभिन्न थानों के 9 प्रभारियों का तबादला कर दिया गया। जिला स्तरीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर प्रियम्बद मिश्रा को थाना मंझिला व धर्मदास सिद्धार्थ को पिहानी से पुलिस लाइन भेजा गया। वहीं सुनील कुमार दुबे को साइबर थाना से पिहानी, बृजेश कुमार राय को पीआरओ एसपी के स्थान पर थाना बेनीगंज, दिनेश यादव को बेनीगंज से हरियावां, राजदेव मिश्रा को शाहाबाद से सवायजपुर, निर्भय कुमार सिंह को सवायजपुर से शाहाबाद, अमित सिंह को हरियावां से थाना मंझिला व बालेन्द्र मिश्रा को साइबर थाना से पीआरओ एसपी के लिए नई तैनाती का प्रभार सौंपा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow