हाथरस न्यूज़: 7 साल से फर्जी डाक्यूमेंट्स पर कर रहा था पुलिस की नौकरी।

Jul 23, 2024 - 10:42
148 Views
हाथरस न्यूज़: 7 साल से फर्जी डाक्यूमेंट्स पर कर रहा था पुलिस की नौकरी।
7 साल से फर्जी डाक्यूमेंट्स पर कर रहा था पुलिस की नौकरी।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में फर्जी कागजातों के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है। हाथरस जिले के मुरसान थाने तैनात एक पुलिसकर्मी ने फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की। जांच में पुलिसकर्मी को दोषी पाया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाथरस की पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है। अब जब जांच पड़ताल होने के बाद यह बात सामने आई है कि एक पुलिककर्मी ने जन्मतिथि बदलकर और फर्जी कागजात के आधार पर यूपी पुलिस विभाग में नौकरी प्राप्त की थी। वहीं अब जांच के बाद उसके विरुद्ध हाथरस गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

फर्जी कागजात पर नौकरी पाने वाला पुलिसकर्मी हाथरस जिले के मुरसान थाने में तैनात है लेकिन जब इस पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया तो उसके बाद से वह ड्यूटी से गायब है। सन् 2018 में सीधी भर्ती के तहत जितेंद्र मलिक पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी छायंसा थाना जरचा जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में भर्ती हुआ था।

जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को यह शिकायत मिली कि उसने जन्म तिथि में फेरबदल कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी पाई है। साल 2018 में सीधी भर्ती के तहत जितेंद्र मलिक पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी छायंसा थाना जरचा जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में भर्ती हुआ था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को यह शिकायत मिली कि उसने जन्म तिथि में फेरबदल कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी पाई है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि उसने शैक्षिक दस्तावेजों में अलग-अलग जन्म तिथि दर्शाकर सरकार के साथ धोखाधड़ी कर पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने भी जांच पड़ताल की थी और आरोपों की पुष्टि हुई थी।

इसे भी पढ़ें:-  मेरठ न्यूज़: 4 साल की बच्ची ने 75 वर्ष के पिता को दी मुखाग्नि, रोकर बोली, अब चॉकलेट कौन लाएगा।

फर्जी कागजात के आधार पर यूपी पुलिस में नौकरी पाने वाले सिपाही के विरुद्ध कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस समय यह पुलिसकर्मी मुरसान थाने में तैनात है. लेकिन जब से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, तब से वो थाने से गायब हो गया है. अब हाथरस पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow