मेरठ न्यूज़: 4 साल की बच्ची ने 75 वर्ष के पिता को दी मुखाग्नि, रोकर बोली, अब चॉकलेट कौन लाएगा। 

Jul 23, 2024 - 10:35
 0  101
मेरठ न्यूज़: 4 साल की बच्ची ने 75 वर्ष के पिता को दी मुखाग्नि, रोकर बोली, अब चॉकलेट कौन लाएगा। 
4 साल की बच्ची ने 75 वर्ष के पिता को दी मुखाग्नि, रोकर बोली, अब चॉकलेट कौन लाएगा। 

मेरठ जिले में एक 4 साल की बेटी ने अपने 74 वर्षीय पिता की चिता को मुखाग्नि दी। रोते हुए छोटी सी बच्ची पूंछती रही कि पापा कहां चले गए, लेकिन बच्ची के सवाल का जवाब कोई नहीं दे पाया। ये देख श्मशान घाट पर मौजूद रिश्तेदारों और लोगों की आंखे नम हो गई। मामला जिले के शास्त्री नगर मोहल्ले का है। जहां के निवासी देवेंद्र त्यागी का बीते दिन 74 साल की उम्र में निधन हो गया।

देवेंद्र की मौत के बाद अब परिवार में उनकी पत्नी मधु और चार साल की बेटी रह गई इसलिए चार की बच्ची ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। चार वर्षीय बेटी द्वारा पिता की चिता को मुखाग्नि देते देख सभी की आंखें नम हो गई। शास्त्रीनगर निवासी सेल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त देवेंद्र त्यागी के हंसते-खेलते परिवार पर सात साल पहले कहर टूटा। अगस्त 2018 में बेटे की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उसके एक बेटी थी। एक महीने बाद ही उनकी शादीशुदा बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

श्मशान घाट में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बच्ची बार-बार रोकर अपने मामा और अन्य परिजनों से पूछ रही थी कि पापा कहां चले गए। अब मुझे बाहर घुमाने कौन ले जाएगा, मेरे लिए चॉकलेट कौन लाएगा। उसने अपने पीछे छोटे-छोटे दो बेटे छोड़े। इस संकट के समय में देवेंद्र के दामाद और उनकी बहू ने उनसे दूरी बना ली। देवेंद्र के साले राजीव त्यागी ने बताया कि कुछ दिन बाद दामाद और बहू ने शादी कर ली और तीनों बच्चों को साथ लेकर अलग रहने लगे। 

इसे भी पढ़ें:-  जीवन परिचय : बुंदेलखंड केशरी ,पन्ना रियासत के संस्थापक, मध्ययुग के हिंदुत्व रक्षक महाराजा छत्रसाल बुंदेला ।

अपना वंश चलाने के लिए 70 साल की उम्र में देवेंद्र और उनकी पत्नी मधु ने टेस्ट ट्यूब से संतानोत्पत्ति का निर्णय लिया। नौ महीने बाद इस विधि से पुत्री ने जन्म लिया। उसका नाम मोहा त्यागी रखा गया। उसकी आयु आज चार वर्ष है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।