बलिया न्यूज़: गंगा का बढ़ रहा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट। 

Aug 8, 2024 - 16:10
56 Views
बलिया न्यूज़: गंगा का बढ़ रहा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट। 

Report-S.Asif Hussain zaidi

बलिया: केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गायघाट सदर बलिया में सुबह 8 बजे 56.78 मीटर है, जो खतरा विन्दु 57.615 मीटर से 0.835 मीटर नीचे है। गंगा नदी के जलस्तर में निरन्तर हो रही वृद्धि के कारण जनपद की तहसील सदर बलिया एवं बैरिया के गांव प्रभावित हो सकते है।

इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़: उ0प्र0 राज्य अनु. जनजाति आयोग के गठन की मांग संवैधानिक- गोपाल खरवार

अपर ज़िलाधिकारी डीपी सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर बलिया एवं बैरिया को निर्देश दिया है कि अपने-अपने तहसील अन्तर्गत बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवो के आस-पास रहने वाले जन समुदाय को सचेत कर दें। कोई भी पुरूष/बच्चें/ महिला/ पशु गंगा नदी के जलभराव की तरफ न जाएँ। सम्बन्धित बाढ़ चौकियों को तत्काल स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती करते हुए बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ शरणालयों का स्वयं निरीक्षण कर लें। साथ ही बाढ़ से सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी क्षेत्रीय एसडीएम व अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow