Hardoi News: 20 से 30 जून के मध्य दिव्यांग पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा- अनुनय झा

जिलाधिकारी अनुनय झा ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना...

Jun 18, 2025 - 18:34
42 Views
Hardoi News: 20 से 30 जून के मध्य दिव्यांग पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा- अनुनय झा

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत 14 से 24 मई 2025 तक समस्त ब्लाकों पर एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमें कुल 230 दिव्यांग लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे जो बहुत कम होने के कारण दिव्यांगजनों के साथ दिव्यांग बच्चों को भी उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराने हेतु 20 से 30 जून के मध्य समस्त ब्लाकों पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।

श्री झा ने बताया कि 20 जून को ब्लाक सुरसा, बावन, 21 जून टड़ियावां, हरियावां, 23 जून अहिरोरी, टोडरपुर, 24 जून शाहाबाद, बिलग्राम, 25 जून साण्डी, पिहानी, 26 जून माधौगंज, भरखनी, 27 जून हरपालपुर, मल्लावां, 28 जून बेहन्दर, कोथावा तथा 30 जून 2025 को ब्लाक भरावन, कछौना व सण्डीला में दिव्यांगजन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Also Read- Hardoi News: जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिये, ताकि अगली पीढ़ी को सुरक्षित भोजन, शुद्ध जल और उपजाऊ भूमि मिल सके - विधायक

उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि दिव्यांगजनों एवं दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण दिव्यांगता प्रमाण पत्र और उनकी आवश्यकता के सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्धारित तिथि पर पंजीकरण शिविर में उपस्थित मेडिकल बोर्ड एवं कर्मचारियों एवं दिव्यांगों के बैठने हेतु कुर्सी, मेज, हाल तथा पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow