Hardoi News: दस्तक अभियान 2025- संचारी रोग नियंत्रण के लिए व्यापक तैयारियां। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि 01 से 31 जुलाई 2025 तक एवं 11 से 31 जुलाई 2025 के तहत चलने वाले...

Jun 18, 2025 - 18:30
34 Views
Hardoi News: दस्तक अभियान 2025- संचारी रोग नियंत्रण के लिए व्यापक तैयारियां। 
हरदोई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि 01 से 31 जुलाई 2025 तक एवं 11 से 31 जुलाई 2025 के तहत चलने वाले दस्तन अभियान के अन्तर्गत समस्त ब्लाक, नगरीय निकाय आदि में अर्न्तविभागीय संवेदीकरण बैठकों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि ब्लाक स्तरीय अर्न्तविभागीय बैठकों का आयोजन सभी ब्लाकों पर 20 जून को बीडीओ, एसीएमओ की उपस्थित में किया जायेगा और प्रथम जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय बैठक का आयोजन 23 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जायेगी, ब्लाक स्तर पर ब्लाकवार योजना बनाते हुए नोडल अध्यापकों द्वारा 24 से 27 जून के मध्य संवेदीकरण बैठक आयोजित की जायेगी, 25 जून को समस्त नगर पालिकाओं व 26 जून को समस्त नगर पंचायतों में संवेदीकरण बैठक की जायेगी, ब्लाक स्तरीय ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की संवेदीकरण बैठक ब्लाकवार योजना बनाते हुये 27 व 28 जून के मध्य की जायेगी तथा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु ब्लाक एवं जनपद स्तरीय माइक्रोप्लान समस्त संबंधित विभाग 27 जून 2025 तक उपलब्ध करायेगें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि द्वितीय जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय बैठक 28 जून को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में होगी और दस्तक अभियान हेतु ब्लाक स्तरीय माईक्रोप्लान सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी 07 जुलाई 205 तक उपलब्ध करायेगें तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा दस्तक अभियान के संचालन हेतु ब्लाक चिकित्सा पर आशा, एएनएम तथा आंगबाड़ी कार्यकत्रियों की संवेदीकरण बैठक ब्लाकवार योजना बनाते हुए 03 से 08 जुलाई 2025 के मध्य पूर्ण करा लिया जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow