Hardoi : हरदोई में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

थाना बिलग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अनिल पुत्र सूबेदार और राम सुनील पुत्र बृजकिशोर, दोनों निवासी ग्राम सढियापुर, को गिरफ्तार कर लिया।

By INA News Desk
Oct 7, 2025 - 00:41
57 Views
Hardoi : हरदोई में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : हरदोई में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम सढियापुर में पीड़ित अनुज कुमार पुत्र रामरूप के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना बिलग्राम में मुकदमा संख्या 482/25 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस दर्ज किया गया। शिकायत में चार आरोपियों अनिल, शिवकुमार पुत्र गण सूबेदार और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

थाना बिलग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अनिल पुत्र सूबेदार और राम सुनील पुत्र बृजकिशोर, दोनों निवासी ग्राम सढियापुर, को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय तोमर और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में जिलाधिकारी ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow