Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान

गांवों में महिलाओं से बात कर अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब, गांजा, चरस और अन्य मादक पदार्थों की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों को पुलिस बीट नंबर, संबंधि

By INA News Desk
Oct 7, 2025 - 00:44
39 Views
Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान
Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत हरदोई पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में जिले के सभी थानों की महिला बीट आरक्षियों और एंटी-रोमियो टीमों ने विभिन्न गतिविधियां संचालित कीं।जिले के 31 गांवों में चौपाल लगाकर महिला बीट आरक्षियों ने 390 महिलाओं और युवतियों से बातचीत की। घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानून की जानकारी दी गई। तीन पीड़िता महिलाओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें कानूनी सहायता प्रदान की गई। संबंधित थानों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए।गांवों में महिलाओं से बात कर अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब, गांजा, चरस और अन्य मादक पदार्थों की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों को पुलिस बीट नंबर, संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 1098) उपलब्ध कराए गए।विद्यालयों, कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में छात्राओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन के उपयोग और महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। एंटी-रोमियो स्क्वाड और महिला बीट आरक्षियों ने 59 स्थानों पर जांच की और 681 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर सख्त चेतावनी दी।हरदोई पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई। लोगों से अपील की गई कि किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबरों पर दें। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सहायता 112, बाल संरक्षण हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं।

Also Click : Hardoi : हरदोई में जिलाधिकारी ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow