Sambhal: सम्भल में होली पर निकली भव्य खाटू श्याम शोभायात्रा, रंगभरी एकादशी पर थिरकीं राज्य मंत्री गुलाब देवी, शांति और सद्भाव का दिया संदेश।

होली के पावन पर्व पर सम्भल में खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती

Feb 27, 2026 - 16:08
70 Views
Sambhal: सम्भल में होली पर निकली भव्य खाटू श्याम शोभायात्रा, रंगभरी एकादशी पर थिरकीं राज्य मंत्री गुलाब देवी, शांति और सद्भाव का दिया संदेश।
गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश

उवैस दानिश, सम्भल 

होली के पावन पर्व पर सम्भल में खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और रंगमय बना दिया।

रंगभरी एकादशी के अवसर पर चंदौसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की राज्य मंत्री गुलाब देवी भी शामिल हुईं। इस दौरान वह कलाकारों के साथ भक्ति और होली के गीतों पर थिरकती नजर आईं। उन्होंने खाटू श्याम जी को अजर, अमर और सृष्टि के नायक बताते हुए प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने अपील की कि किसी जाति, धर्म या मजहब के आधार पर मन में कोई दुर्भावना न रखी जाए। सबका त्योहार है, सब शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। हर व्यक्ति को अपने-अपने पर्व मनाने की पूर्ण स्वतंत्रता है। रमज़ान और होली एक साथ पड़ने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि दोनों पर्व आपसी सौहार्द और सम्मान के साथ मनाए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन की सख्ती को जरूरी बताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत रहेगी तभी शांति बनी रहेगी। गुलाब देवी ने कहा कि पिछले वर्षों की परिस्थितियां अलग थीं, लेकिन इस बार प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। उन्होंने प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना करते हुए लोगों से प्रेम और सद्भाव के रंग में रंगकर होली मनाने की अपील की।

Also Read- बेंगलुरु में भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती मिली, 6वीं वार्षिक रक्षा संवाद में राजनाथ सिंह और कैथरीन वॉट्रिन ने की सह-अध्यक्षता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow