Hardoi News: जन सुनवाई में बड़ी संख्या में हुआ लोगों की शिकायतों का निस्तारण, नये डीएम की जन सुनवाई में आयुष्मान कार्ड का अर्धशतक पूरा। 

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आमजन की समस्याओं को सुना। राजस्व से सम्बंधित शिकायतों ...

By INA News Desk
Jun 6, 2025 - 19:31
57 Views
Hardoi News: जन सुनवाई में बड़ी संख्या में हुआ लोगों की शिकायतों का निस्तारण, नये डीएम की जन सुनवाई में आयुष्मान कार्ड का अर्धशतक पूरा। 

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आमजन की समस्याओं को सुना। राजस्व से सम्बंधित शिकायतों के सम्बन्ध में उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाये। 

थाकबंदी के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों को लंबित न रखा जाये। जन सुनवाई में मौके पर ही पात्रता की जाँच कर पात्रों को वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन से लाभान्वित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए। आज 6 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। नये जिलाधिकारी द्वारा पहली जन सुनवाई से लेकर अब तक जन सुनवाई में कुल 50 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।

उन्होंने समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। हरियावा विकास खण्ड के एक गाँव की एक दिव्यांग महिला जब जन सुनवाई के दौरान जब जिलाधिकारी के सामने पहुँची खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि महिला को दिव्यांग शौचालय दिलवाया जाये। आवास के लिए पात्र होने पर पात्रता सूची में शामिल किया जाये। दिव्यांग जन कल्याण विभाग को उन्होंने निर्देश दिए कि महिला को दुकान निर्माण योजना के अंतर्गत आच्छादित कराया जाये।

Also Read- Hardoi News: ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर,1 यात्री की मौत,7 घायल।

एक अन्य दिव्यांग राजू का उन्होंने तत्काल दिव्यांग ई रिक्शा हेतु आवेदन करवाने तथा उपलब्ध होते ही उनको देने के दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को दिए। एक बुजुर्ग से पूछा कि क्या उनको पेंशन मिलती है और क्या उनका राशन कार्ड बना है। बुजुर्ग ने बताया कि उनकी पेंशन व राशन कार्ड नहीं है और वह अभी आधार कार्ड लेकर नहीं आये हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल पूर्ति विभाग के लिपिक को कोटेदार से संपर्क कर आधार कार्ड की फोटो मंगवाई तथा बुजुर्ग की पेंशन व राशन कार्ड मौके पर ही बनवाया गया। जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement