यूपी के रहने बाले शख्स की पाकिस्तान की जेल में मौत, आज लाया जाएगा उसके घर शव।

पाकिस्तान की जेल में बंद उत्तर प्रदेश की जौनपुर के रहने वाले 48 साल घुरहू बिंद की मौत हो गई। मौत की खबर जब परिवार के लोगों को मिली तो परिवार ...

Apr 18, 2025 - 13:36
 0  69
यूपी के रहने बाले शख्स की पाकिस्तान की जेल में मौत, आज लाया जाएगा उसके घर शव।

पाकिस्तान की जेल में एक उत्तर प्रदेश के रहने वाले शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया तो वही शख्स का आज उसके घर पर शव लाया जाएगा।

  • मृतक का बाघा बॉर्डर पर शव कर लिया गया प्राप्त

पाकिस्तान की जेल में बंद उत्तर प्रदेश की जौनपुर के रहने वाले 48 साल घुरहू बिंद की मौत हो गई। मौत की खबर जब परिवार के लोगों को मिली तो परिवार के लोग सदमे में आ गए। मामले को लेकर पता चला कि 2020 में पाकिस्तान की सेना ने घुरहू बिंद को गिरफ्तार करने का काम किया था। पता चला था कि घुरहू बिंद मछली पकड़ने का काम करता था और वह किसी तरीके से पाकिस्तान की सीमा में चल गया जहां से वहां की आर्मी ने उसे पकड़ लिया था। जब से लगातार घुरहू बिंद पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहा था। तो वही अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ी उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिवार के लोगों को जानकारी दी गई तो वहीं बाघा बॉर्डर पर मृतक के शव को लाया गया और इंडिया की सेना के सुपुर्द किया गया।

Also Read- Kesari Chapter 2: ‘केसरी चैप्टर 2’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज- फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों के एक्स रिव्यू।

  • पाकिस्तान ने यहां से किया था गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान की सीमा समुद्र से भी जुड़ती है जहां कहीं दफा देखा गया है कि पाकिस्तान के मछुआरे मछलियों को पकड़ते समय भारत की सीमा में आ जाते हैं तो वहीं भारत की मछुआरे पाकिस्तान की सीमा में चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ सन 2020 में देखने को मिला था जब जौनपुर के रहने वाले बिंद मछलियों को पकड़ने के लिए गया हुआ था तभी पाकिस्तान की तटरक्षक बल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। घुरहू बिंद के साथ में दो अन्य मछुआरों को भी गिरफ्तार किया गया था। घुरहू बिंद की मौत की जानकारी जौनपुर की जिलाधिकारी दिनेश चंद्र को गुरुवार को हुई तो उन्होंने परिवार के लोगों को जानकारी दी जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई। बताया गया कि आज मृतक का शव जौनपुर में लाया जाएगा जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।