भाजपा नेता दिलीप घोष 60 साल की उम्र में करने जा रहे शादी, जाने कौन है दुल्हन।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के गद्दार नेता और पूर्व में रहे सांसद दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंदे जा रहे हैं। उनकी ....

Apr 18, 2025 - 14:23
154 Views
भाजपा नेता दिलीप घोष 60 साल की उम्र में करने जा रहे शादी, जाने कौन है दुल्हन।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। जिनकी होने वाली दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है जिनके साथ में वह सात फैरे लेंगे।

  • 60 साल की उम्र में शादी करेंगे दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के गद्दार नेता और पूर्व में रहे सांसद दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंदे जा रहे हैं। उनकी शुक्रवार को रिंकू मजूमदार के साथ में शादी होनी है। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि 60 साल की उम्र में दिलीप घोष शादी क्यों कर रहे हैं इसकी वजह यह है कि उनकी मां ने कहा था कि अगर मैं नहीं रहूंगी तो तुम्हारी देखभाल कौन करेगा? इसको लेकर दिलीप घोष ने शादी करने का फैसला लिया। रजिस्ट्री के दौरान दोनों ही परिवार के लोग शामिल रहेंगे जहां पर दोनों को आशीर्वाद देंगे।

  • रिंकू मजूमदार आखिरकार कौन है?

दिलीप घोष जिनसे शादी करने वाले हैं आखिरकार रिंकू मजूमदार कौन है? रिंकू मजूमदार के बारे में पता चला कि वह भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़ी हुई है और पश्चिम बंगाल में जिला महिला मोर्चा की सदस्य भी हैं। सबसे हैरत की बात यह है कि रिंकू मजूमदार तलाकशुदा है और उनका एक 25 साल का बेटा भी है। वह साल्टलेक में IT क्षेत्र में काम करता है।

Also Read- Lucknow News: मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश पर विपक्ष के मौन ने इन्हें चौराहे पर नंगा किया- योगी आदित्यनाथ

  • कुछ ऐसा रहा दिलीप घोष राजनीतिक करियर

दिलीप घोष का जन्म 1 अगस्त 1964 को मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं। घोष ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1984 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में शुरू की थी। 2014 में वे भाजपा में शामिल हुए और 2015 में पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष बने। उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत की। उन्होंने 2016 के विधानसभा चुनाव में खड़गपुर सदर सीट से जीत दर्ज की और इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में मेदिनीपुर सीट से सांसद चुने गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow