सरकारी विद्यालय बंद करने के फैसले के विरोध में निकाली रैली।

Deoband News: प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में थामना गांव में प्रगतिशील युवा मंच एवं ग्राम पंचायत के ...

Aug 1, 2025 - 10:53
64 Views
सरकारी विद्यालय बंद करने के फैसले के विरोध में निकाली रैली।
सरकारी विद्यालय बंद करने के फैसले के विरोध में निकाली रैली।

Deoband News: प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में थामना गांव में प्रगतिशील युवा मंच एवं ग्राम पंचायत के बैनर तले रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चे हाथों में सरकारी स्कूल बंद करने का फैसला वापस लो और प्राइवेट स्कूल बंद करो नारे लिखे बैनर लेकर चल रहे थे।

प्रगतिशील युवा मंच के महासचिव चरण सिंह गौतम ने कहा कि सरकार के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला जनविरोधी और गरीब विरोधी है। क्योंकि यदि सरकारी विद्यालय बंद हो जाएंगे तो गरीब लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में नहीं भेज सकते, बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। प्रधान संत कुमार ने कहा कि सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों को बंद करके करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद किया है।

जबकि दूसरी ओर अध्यापकों के लाखों पद भी समाप्त कर दिए जाएंगे। जिससे रोजगार की समस्या और बढ़ेगी। इसलिए सरकारी विद्यालयों को अधिक से अधिक खोलना चाहिए और प्राइवेट स्कूलों को बंद करना चाहिए। इस मौके पर अमित सिंह, शोभाराम, समंदर, विजयपाल, नरपाल, शीशपाल, विपिन, सोनू, जोगिंद्र, रविंद्र, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Also Read- CM योगी के करीबी और विश्वसनीय IAS अफसर शशि प्रकाश गोयल बने UP के नए मुख्य सचिव, निडर कार्यशैली से बढ़ाएंगे विकास की गति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow