Bijnor News: तेज रफ्तार क्रेटा कर ने ऑटो को मारी टक्कर मौके पर 7 लोगों की दर्दनाक मौत धामपुर थाना क्षेत्र के नगीना रोड का मामला। 

बिजनौर के धामपुर इलाके में हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए । हादसा देहरादून नैनीताल नेशनल हाईवे के धामपुर इलाके में ....

Nov 16, 2024 - 12:52
83 Views
Bijnor News: तेज रफ्तार क्रेटा कर ने ऑटो को मारी टक्कर मौके पर 7 लोगों की दर्दनाक मौत धामपुर थाना क्षेत्र के नगीना रोड का मामला। 
अभिषेक झा एसपी बिजनौर,  शमीम अहमद ग्राम प्रधान पति, बिलाल अहमद मृतक का पुत्र 

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर के धामपुर इलाके में हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए । हादसा देहरादून नैनीताल नेशनल हाईवे के धामपुर इलाके में एक थ्री व्हीलर को तेज गति से kreta कार के पीछे से टक्कर मारने से हुआ। हादसे में  थ्री व्हीलर के चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई ,मृतक झारखंड में शादी कर वापस अपने गांव तिबड़ी आ रहे थे।

मृतकों में खुर्शीद 65 उसका बेटा विशाल 25, पुत्रवधू खुशी 22, के अलावा मुमताज 45,पत्नी रूबी 32 और पुत्री 10 वर्षीय बुशरा भी शामिल है। दरअसल एक ही परिवार के 6 लोग झारखंड से विशाल की शादी करने के बाद अपने गांव आ रहे थे, परिवार के छह लोग मुरादाबाद से एक थ्री व्हीलर कर वापस अर्धरात्रि के बाद गांव जा रहे थे ,जब वह धामपुर नगीना मार्ग पर फायर स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से क्रेटा कार ने jटक्कर मार दी जिसमें घायल सभी 6 लोगों की उपचार के लिए चिकित्सालय जाते समय मौत हो गई ।उपचार के लिए थ्री व्हीलर चालक अजब को जब बिजनौर लाया जा रहा था तब उसकी मौत हो गई हादसे में घायल क्रेटा सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी व अमन को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Also Read- Jhansi Medical College Update- बड़ा हादसा: झांसी मेडिकल कॉलेज की आग में 10 मासूमों की दर्दनाक मौत, 16 झुलसे, 39 को सुरक्षित बाहर निकाला।

अभिषेक झा एसपी बिजनौर 

शमीम अहमद ग्राम प्रधान पति , बिलाल अहमद मृतक का पुत्र 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow