Amroha News: सुनीता विलियम्स की वापसी पर अमरोहा के युवा कलाकार का अनोखा सलाम।
अमरोहा के युवा कलाकार जुहैब खान ने दीवार पर कोयले से सुनीता विलियम्स का 6 फीट लंबा चित्र बनाकर उनका सम्मान किया। इस खास चित्र पर लिखा...
रिपोर्टर: एम हारिस
Sunita Williams: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) 286 दिनों के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद धरती पर सकुशल लौट आई हैं। उनकी वापसी पर भारत में जश्न का माहौल है, लेकिन अमरोहा के एक युवा चित्रकार ने उनके स्वागत का अनोखा तरीका अपनाया।
- कोयले से बनाया 6 फीट लंबा चित्र!
अमरोहा के युवा कलाकार जुहैब खान ने दीवार पर कोयले से सुनीता विलियम्स का 6 फीट लंबा चित्र बनाकर उनका सम्मान किया। इस खास चित्र पर लिखा – "वेलकम बैक, सुनीता विलियम्स!" जुहैब खान समसामयिक घटनाओं को अपनी कला के जरिए उकेरते हैं। वह कहते हैं कि उनकी ये पेंटिंग सिर्फ कला नहीं, बल्कि एक संदेश भी है – "सुनीता विलियम्स हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उनकी सफलता दिखाती है कि अगर हौसला हो, तो कोई भी सपना सच किया जा सकता है!
#अमरोहा: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौटी
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) March 19, 2025
सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर भारतीय युवा चित्रकार ने अनोखे ढंग से किया स्वागत
कोयले से दीवार पर सुनीता विलियम्स का 6 फीट का चित्र बनाकर किया स्वागत
चित्र पर लिखा वेलकम... pic.twitter.com/yUDLiGIUsQ
What's Your Reaction?