Sambhal: खंभे पर झंडा लगाने चढ़ा युवक, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में, हालत गंभीर। 

जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के सिंगोली पूर्वी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवक बिजली के खंभे पर झंडा लगाने

Apr 14, 2026 - 16:05
54 Views
Sambhal: खंभे पर झंडा लगाने चढ़ा युवक, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में, हालत गंभीर। 
खंभे पर झंडा लगाने चढ़ा युवक, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में, हालत गंभीर। 

सम्भल जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के सिंगोली पूर्वी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवक बिजली के खंभे पर झंडा लगाने के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश (उम्र लगभग 27-28 वर्ष), जो गांव सिंगोली पूर्वी का रहने वाला है, बिजली के खंभे पर “बाबा साहेब” का झंडा लगाने के लिए चढ़ रहा था। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत रजपुरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फिलहाल युवक का इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश के माता-पिता नहीं हैं और वह अविवाहित है। गांव के ही लोग उसका सहारा हैं और इलाज का पूरा खर्च भी ग्रामीण मिलकर उठाने की बात कह रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। साथ ही यह हादसा एक बार फिर बिजली के खंभों और हाई वोल्टेज लाइनों के पास सावधानी बरतने की बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है।

Also Read- Noida Voilence : डीजीपी ने संभाली कमान- साजिश रचने वालों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, उपद्रवियों को देखते ही सख्त कार्रवाई के निर्देश, सुरक्षा घेरे में नोएडा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow