Hardoi News: दिव्यांग पेंशन धारकों का जल्द पूरा किया जाये आधार प्रमाणीकरण- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल माध्यम से सभी खण्ड विकास अधिकारियों व.....

By INA News Desk
Nov 25, 2024 - 17:35
54 Views
Hardoi News: दिव्यांग पेंशन धारकों का जल्द पूरा किया जाये आधार प्रमाणीकरण- जिलाधिकारी

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल माध्यम से सभी खण्ड विकास अधिकारियों व अधिशाषी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद दिव्यांग पेंशन के अवशेष लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाये। प्रमाणीकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये।

Also Read- Hardoi News: एसपी नीरज कुमार जादौन ने गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्र में शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु संवाद स्थापित करने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उन्होंने आगामी दिव्यांग उपकरण वितरण के सम्बन्ध में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। चिन्हित दिव्यांगों को फोन व अन्य माध्यम से कैम्प की सूचना दी जाये। इस अवसर पर दिव्यांग कल्याण विभाग के सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow