रेलवे सदस्य के प्रयास के बाद रेलवे ने जारी की हरदोई स्टेशन पर रुकने वाली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल ने बताया, सभी स्पेशल ट्रेनों की जानकारी "डीआरयूसीसी हरदोई" के फेसबुक पेज और व्हाट्सप्प ग्रुप में नियमित अपडेट रहेगी.

Nov 7, 2024 - 23:26
 0  94
रेलवे सदस्य के प्रयास के बाद रेलवे ने जारी की हरदोई स्टेशन पर रुकने वाली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

कई नई स्पेशल ट्रेनों का किया इजाफा

Hardoi News INA.

दीपावली और छठ जैसे महापर्वो पर एक तरफ जहां सामान्य ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ चल रही है. वही दूसरी तरफ रेलवे लगातार इस बढ़ी भीड़ को मैनेज करने के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. मगर इन स्पेशल ट्रेनों की लोगो को जानकारी न होने के कारण ये स्पेशल ट्रेने खाली चल रही है वही नियमित ट्रेनों में जरूरत से ज्यादा भीड़ चल रही है.

हरदोई से नवनियुक्त रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल ने रेलवे विभाग से हरदोई रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन व् स्टॉपेज बढ़ाये जाने की मांग रेलवे अधिकारियो से की. रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल की मांग पर रेलवे ने नवंबर माह में हरदोई रुकने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी कर दी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज हरदोई रेलवे स्टेशन पर किये जाने की उनकी मांग को स्वीकार किया है. रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल ने बताया, सभी स्पेशल ट्रेनों की जानकारी "डीआरयूसीसी हरदोई" के फेसबुक पेज और व्हाट्सप्प ग्रुप में नियमित अपडेट रहेगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow