Delhi Election: दिल्ली के सभी 700 बाजार में 5 फरवरी को लटका मिलेगा ताला, 70 सीटों पर डाले जाएंगे वोट।

दिल्ली (Delhi) की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जिसको लेकर देश की राजधानी के सभी 700 बाजार पूरी तरीके से बंद रहेंगे। बाजार बंद ...

By INA News Desk
Feb 3, 2025 - 12:21
54 Views
Delhi Election: दिल्ली के सभी 700 बाजार में 5 फरवरी को लटका मिलेगा ताला, 70 सीटों पर डाले जाएंगे वोट।

Delhi Election: दिल्ली (Delhi) में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान 5 फरवरी को राजधानी के सभी 700 बाजार पूरी तरीके से बंद रहेंगे और बाजारों में मौजूद दुकानों पर ताला लटका मिलेगा।

  • प्रधान के दिन बंद रहेंगे 700 बाजार

दिल्ली (Delhi) की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जिसको लेकर देश की राजधानी के सभी 700 बाजार पूरी तरीके से बंद रहेंगे। बाजार बंद रखने को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कहा है चुनाव (Election) को लेकर यह फैसला लिया गया है जिस दिन वोट डाले जाएंगे उसे दिन सभी बाजारों को बंद रखा जाएगा। सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि हम लोगों को चुनाव आयोग Delhi Election के आदेशों का पालन करना चाहिए। दिल्ली में 5 साल बाद विधानसभा चुनाव Election हो रहे हैं ऐसे में सभी लोग मतदान करें इसीलिए सभी 700 बाजार को बंद रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में खुदरा क्षेत्र के दुकानदार मतदान करने के बाद शाम को अपनी दुकानें खोल सकते हैं।

Also Read- Political News: केंद्रीय बजट को लेकर तेजस्वी ने साधा निशाना, बजट को बताया गरीब विरोधी

  • बिंदास होकर करें मतदान

सीटीआई के तरफ से बताया गया है कि पहले ही दिल्ली (Delhi Govt) सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया था कि 5 फरवरी को मतदान के दिन दुकानों, होटल, रेस्तरां, रिसॉर्ट और औद्योगिक इकाइयों सहित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। मतदान के दिन बंद किए गए प्रतिष्ठानों और दुकानों पर काम करने वाले वर्कर के वेतन में किसी भी तरीके की कटौती नहीं की जाएगी। श्रम विभाग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135बी के तहत एक आदेश भी जारी किया है। जिसमें कहा है कि मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया है जिसमें व्यापारी और कर्मचारियों समेत अन्य वर्कर बिंदास होकर मतदान करें। बताते चलें कि 8 फरवरी को चुनाव को लेकर मतगणना होनी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow