नवोदय विद्यालय में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाये - जिलाधिकारी

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय इटारा पिहानी के प्रधानाचार्य व अन्य संबंधित ...

By INA News Desk
Jul 26, 2025 - 20:36
55 Views
नवोदय विद्यालय में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाये - जिलाधिकारी
नवोदय विद्यालय में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाये - जिलाधिकारी

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय इटारा पिहानी के प्रधानाचार्य व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विद्यालय में व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाये। संस्थान में अतिरिक्त जेनरेटर की व्यवस्था हेतु मांग पत्र सक्षम स्तर को प्रेषित किया जाए। अतिरिक्त वाटर कूलर हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए।

खराब वाटर कूलर की मरम्मत करवाई जाए। परिसर में उगी हुई घास की कटाई कराई जाए। कॉलेज के छात्र छात्राओं से निरंतर संवाद किया जाए। मेंस में भोजन आज की गुणवत्ता को अनवरत ठीक रखा जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह,  अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी शाहाबाद तान्या सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- नानक गंज झाला में पुलिस चौकी के लिए स्थल चिन्हीकरण: डीएम और एसपी ने किया भ्रमण, कार्रवाई के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow