आषाढ़ माह की भोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर नैमिषारण्य के तीर्थो पर भारी उमस ओर गर्मी के बीच दिखा आस्था का सैलाब 

नैमिषारण्य में आषाढ़ अमावस्या का पर्व बड़ी ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर लाखों कि संख्या में श्रद्धालुओं

Jul 14, 2026 - 19:30
 0  10
आषाढ़ माह की भोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर नैमिषारण्य के तीर्थो पर भारी उमस ओर गर्मी के बीच दिखा आस्था का सैलाब 
आषाढ़ माह की भोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर नैमिषारण्य के तीर्थो पर भारी उमस ओर गर्मी के बीच दिखा आस्था का सैलाब 

 रिपोर्ट:- सुरेंद्र मोठी INA NEWS संवाददाता नैमिषारण्य

नैमिषारण्य /सीतापुर : नैमिषारण्य में आषाढ़ अमावस्या का पर्व बड़ी ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर लाखों कि संख्या में श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ और गोमती नदी के राजघाट पर लगाई आस्था की  डुबकी। जनश्रुतियों के अनुसार कहा जाता हैं कि यह अमावस्या वर्षा ऋतु की पहली अमावस्या मानी जाती है, जिसका किसानों ओर प्रति माह कि अमावस्या स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती  है।

अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन एक दिन पहले से ही आना शुरू हो जाता हैं। जो अपने जानने वाले तीर्थ पुरोहितों व अपने परिचित रिश्तेदारों के वहां रात में रुकते है ओर भोर होते ही घंटे ओर घड़ियालों की आवाज के साथ स्नान-आचमन का क्रम शुरू हो गया था। चक्रतीर्थ कुंड, गोमतीनदी के  राजघाट और देवदेवेश्वर घाट पर भक्तों की स्नान के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। 

लाखों को संख्या में श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ और गोमती नदी में डुबकी लगाई। घाट पर मौजूद तीर्थप्रोहितों, पांडा, यजमान एवं गरीब,अहसय, बूढ़े बच्चे को दान-पुण्य किया। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने वैदिक,सनातन परंपरा के अनुसार बट वृक्ष और तुलसी का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया।

आए हुये भक्तों ओर श्रद्धालुओं ने अपने पितृदेवों के निमित्त पिंडदान और तर्पण कर मोक्ष की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुये श्रद्धालुओं के अनुसार खेती करने वाले किसानों के लिए इस दिन का बेसर्वी से इंतजार रहता हैं कहते हैं कि इस दिन से मानसून के सक्रिय होने के साथ खेतों की जुताई-बुवाई की शुरुआत भी की जाती हैं।

स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने नैमिष के प्रमुख मंदिरों शिवालयों में दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम गोमती नदी में स्नान कर मां ललिता देवी मंदिर में माता के दर्शन प्राप्त करे, उसके श्रद्धालुओं ने चक्र तीर्थ स्थित भूतेश्वर नाथ,व्यास गद्दी, सूत गद्दी, हनुमान गढ़ी, बालाजी मंदिर, कालीपीठ, त्रिशक्ति धाम और देवदेवेश्वर धाम में शाम के चार बजे तक भक्तों की भीड़ लगी रही। उमस भरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी।

  •  दर्शन करने के लिए कि गई बैरिकेडिंग की व्यवस्था। 

तीर्थ के धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए मां ललिता देवी मंदिर प्रांगण में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई जिससे श्रद्धालुओं को माता के दर्शन सुगमता से प्राप्त हों सके । चक्रतीर्थ पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चौदस के रात से अमावस्या के दिन तक लगातार घोषणाएं की जा रही थीं। पुलिस ने अमावस्या पर्व के एक दिन पहले से ही  पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

  • नैमिष के मुख्य घाटों पर मुस्तैद दिखा पुलिस बल 

जनश्रुतियों के अनुसार कहा जाता हैं की विश्व विख्यात तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों मुनियों की तपोभूमि में भोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के द्वारा स्नान दान करने से पितृ देव का विशेष रूप से आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर नैमिषारण्य तीर्थ के धार्मिक स्थल चक्रतीर्थ कुंड ,गोमतीनदी राजघाट, देवदेवेश्वर घाट अश्वमेघ घाट और रुद्रावर्त घाट पर स्नान करने हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। जिसको लेकर स्थानीय थाने के पुलिस बल नैमिष के मुख्य घाटों पर मुस्तैद दिखी। 

  •  अंधेरा होते ही इस मार्ग पर लगने लगता हैं आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों जमावड़ा। 

इसी श्रृंखला में नैमिषारण्य के मुख्य दर्शनीय स्थल मां ललिता देवी मंदिर से निकास मार्ग से तीन सौ मीटर दूर लखनऊ सीतापुर लिंक बायपास मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था न होने कारण सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मार्ग पर रात के अंधेरे में आराम करते हैं। बायपास पर अंधेरा होने से श्रद्धालुओं के साथ गंभीर घटना घटित होने की संभावना बनी रहती हैं। बायपास के आपसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि हर माह में पड़ने वाली अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आराम करते है। लेकिन प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण इस मार्ग पर सूरज ढलते ही  शराब पीने वाले लोग व जुआरी एवं अपराधिक प्रवृति वाले के व्यक्तियों की संख्या बढ़ने लगती है। जिससे उन्हें श्रद्धालुओं के साथ जनहानि होने की संभावना बनी रहती हैं। 

Also Read- यूवको ने सैलून की दुकान से बाहर बुलाकर जमकर की मारपीट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।