Bajpur : भीकमपुरी गांव में संकटग्रस्त बालिका की मदद के लिए आगे आया मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का लिया जिम्मा

माता-पिता के साये से महरुम होने के बाद घर में कोई भाई न होने के कारण पीड़िता अब अकेली रह रही है और कठिन परिस्थितियों में मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने को मजबूर है।

Jun 22, 2026 - 22:56
 0  4
Bajpur : भीकमपुरी गांव में संकटग्रस्त बालिका की मदद के लिए आगे आया मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का लिया जिम्मा
Bajpur : भीकमपुरी गांव में संकटग्रस्त बालिका की मदद के लिए आगे आया मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का लिया जिम्मा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर अंतर्गत भीकमपुरी गांव में रहने वाली एक संकटग्रस्त बालिका राशि की मदद के लिए मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट आगे आया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने भीकमपुरी पहुंचकर पीड़िता को एक महीने का जरूरी राशन, कपड़े और पढ़ाई के लिए कापी-किताबें आदि खेल-सामग्री भेंट की। इसके साथ ही संस्था ने संकल्प लिया है कि पीड़िता आगे जहां तक भी शिक्षा प्राप्त करना चाहेगी, उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट और उससे जुड़े सहयोगी उठाएंगे।

विदित हो कि पीड़िता के पिता की कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में असमय मृत्यु हो गई थी, जबकि उसकी माता पिछले दस वर्षों से बिस्तर पर गंभीर रूप से बीमार थीं और उनका भी हाल ही में देहांत हो गया है। माता-पिता के साये से महरुम होने के बाद घर में कोई भाई न होने के कारण पीड़िता अब अकेली रह रही है और कठिन परिस्थितियों में मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने को मजबूर है। इस स्थिति की जानकारी मिलने पर सामाजिक संस्था ने उसकी सहायता करने का निर्णय लिया। इस सेवा कार्य के दौरान यूट्यूब चैनल 'बुक्सा परिवार' के अमर सिंह, सूरज सिंह और मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट बाजपुर के प्रोजेक्ट "पेंसिल एक मुस्कान" के तहत संस्था के पदाधिकारी मनोज कुमार चौबे, अर्पण मिश्र, बेबी चौबे, देवांश और दिव्यांश सहित कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow