Bajpur : 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण का प्रयास, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने आरोपी के चंगुल से छुड़ाया

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, फरजाना की मुंडिया पिस्तौर में मस्जिद के सामने 'फातिमा सूट कलेक्शन' नाम से कपड़े की दुकान है। उनकी 8 वर्षीय बेटी फातिमा दुकान से कुछ ही दूरी पर राहगीरों के लिए रखे पानी को लेने गई थी।

Jun 22, 2026 - 22:58
 0  4
Bajpur : 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण का प्रयास, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने आरोपी के चंगुल से छुड़ाया
Bajpur : 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण का प्रयास, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने आरोपी के चंगुल से छुड़ाया

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में एक बच्ची के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर ग्राम बाजपुर की रहने वाली फरजाना ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, फरजाना की मुंडिया पिस्तौर में मस्जिद के सामने 'फातिमा सूट कलेक्शन' नाम से कपड़े की दुकान है। उनकी 8 वर्षीय बेटी फातिमा दुकान से कुछ ही दूरी पर राहगीरों के लिए रखे पानी को लेने गई थी।

आरोप है कि जब बच्ची पानी लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते में शरीफ अहमद के बेटे ने उसे दबोच लिया और जबरन अपने साथ ले जाने लगा। खुद को अनजान व्यक्ति के चंगुल में फंसता देख बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय राहगीर तुरंत मौके की तरफ दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख और भीड़ के दबाव के कारण आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की मां ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow