Bajpur : तहसील में दिव्यांगों की सुविधा के लिए लगेंगे लिफ्ट और रैम्प, आयुक्त कार्यालय ने जिलाधिकारी को जारी किए निर्देश
समस्या के समाधान के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के मंडल अध्यक्ष और अधिवक्ता सूरज सागर ने आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड को एक पत्र भेजकर उचित प्रबंध करने की मांग की थी।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
ऊधमसिंह नगर जिले की बाजपुर तहसील की दूसरी मंजिल पर आने-जाने में दिव्यांगजनों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस समस्या के समाधान के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के मंडल अध्यक्ष और अधिवक्ता सूरज सागर ने आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड को एक पत्र भेजकर उचित प्रबंध करने की मांग की थी।
इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक ने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से बाजपुर तहसील परिसर की दूसरी मंजिल पर दिव्यांगजनों की आसान पहुंच के लिए लिफ्ट, रैम्प और व्हीलचेयर की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस पूरे मामले में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 40 के तहत तय नियमों के अनुसार आवश्यक और त्वरित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर
What's Your Reaction?




