Sambhal : कब्र से निकाला गया महिला का शव, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मायके पक्ष की मांग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी के आदेश के बाद सोमवार को नायब तहसीलदार सम्भल दीपक कुमार जुरैल की निगरानी में चिकित्सकों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की गठित टीम कब्रिस्तान पहुंची। टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब एक घंटे तक कार्रवाई करते हुए महताब के शव को कब्र से बाहर निकाला।

By INA News Desk
Jun 22, 2026 - 22:51
117 Views
Sambhal : कब्र से निकाला गया महिला का शव, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मायके पक्ष की मांग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Sambhal : कब्र से निकाला गया महिला का शव, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मायके पक्ष की मांग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले में एक महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने अहम कदम उठाते हुए करीब डेढ़ माह बाद कब्र से शव निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह कार्रवाई मृतका के मायके पक्ष की मांग और जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।

जानकारी के अनुसार मृतका महताब पत्नी जफीर की 11 मई 2026 को मृत्यु हो गई थी। उस समय स्थानीय पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया था तथा बिसरा सुरक्षित रखवाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के कस्बा सिरसी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। मृतका के मायके पक्ष के लोग पहले हुए पोस्टमार्टम से संतुष्ट नहीं थे। उनका आरोप था कि मौत के कारणों की सही और निष्पक्ष जांच नहीं हुई है। इसी को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी सम्भल से शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद सोमवार को नायब तहसीलदार सम्भल दीपक कुमार जुरैल की निगरानी में चिकित्सकों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की गठित टीम कब्रिस्तान पहुंची। टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब एक घंटे तक कार्रवाई करते हुए महताब के शव को कब्र से बाहर निकाला। इसके बाद शव को सीलबंद कर पुनः पोस्टमार्टम के लिए बहजोई स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। अब दोबारा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जिनसे महिला की मौत के वास्तविक कारणों पर से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow