Bajpur : सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी, आम आदमी पार्टी ने औचक निरीक्षण कर जताया विरोध
पार्टी नेताओं ने कहा कि पर्याप्त स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण बाजपुर का यह सरकारी अस्पताल सिर्फ एक 'रेफर सेंटर' बनकर रह गया है, जहां आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बजाय तुरंत दूसरे बड़े अस्पतालों में भेज दिया जाता है।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी कमी पाई गई, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ से बातचीत की और मौजूदा बदहाली पर गहरी चिंता जताई।
पार्टी नेताओं ने कहा कि पर्याप्त स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण बाजपुर का यह सरकारी अस्पताल सिर्फ एक 'रेफर सेंटर' बनकर रह गया है, जहां आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बजाय तुरंत दूसरे बड़े अस्पतालों में भेज दिया जाता है। उन्होंने संकल्प लिया कि अस्पताल की इस दयनीय स्थिति को सुधारने और स्थानीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी। इस औचक निरीक्षण और विरोध प्रदर्शन में पूर्व अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बंटी, राजेंद्र सिंह बेदी, दर्शन लाल गोयल, दीपक शर्मा, शाहरुख अली, दीनदयाल, सुनील पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?




