Ballia News: बलभद्र पूजन एवं स्वजातीय सम्मेलन: वैश्य समाज की मजबूती के लिए एकता की पहल
खास ख़बर बलिया से है जहां कलेक्ट्रेट के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में श्री बलभद्र पूजन समारोह एवं स्वजातीय सम्मेलन का आयोजन
Report- Syed Asif Hussain zaidi.
- शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में भागीदारी जरूरी--- छितेश्वर गुप्ता-समाजसेवी/ व्यापारी
- शिक्षा आधुनिकता, संस्कार और राजनीति का संतुलन बना रहना जरूरी--- प्रीति गुप्ता अध्यक्ष- जायसवाल कलवार सभा महिला प्रकोष्ठ
खास ख़बर बलिया से है जहां कलेक्ट्रेट के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में श्री बलभद्र पूजन समारोह एवं स्वजातीय सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रसड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज देश में हर क्षेत्र में कामयाबी के नए शिखर छू रहा है।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य "सत्य नारायण गुप्ता" ने समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में वैश्य समाज की आबादी लगभग 17 प्रतिशत होने के बावजूद बिखराव के कारण सामूहिक ताकत कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने आपसी मतभेद और ईगो को किनारे रखकर बेटी-रोटी के संबंध मजबूत करने की अपील की।
तो वही प्रमुख व्यवसायी/ समाजसेवी छितेश्वर गुप्ता कहा कि, देश और प्रदेश की जो स्थिति चल रही है उसमें यह जरूरी है कि यदि किसी के तीन बेटे हैं तो वे एक को व्यापारी, दूसरे को अधिकारी और तीसरे को राजनीति और समाज सेवा में जरूर भेजें ताकि हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर अपने समाज को और मजबूत किया जासके।
कार्यक्रम में देवरिया PWD के सहायक अभियंता क्षितिज जायसवाल, पूर्व अधिशासी अभियंता जीबी जायसवाल, समाजसेवी सर्वदमन जायसवाल, संजीव कुमार डंपू, आलोक, सर्वदमन, प्रो. मनोज, प्रीति जायसवाल, श्रीप्रकाश गुप्त, रोशन व राजाराम जायसवाल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान समाज के होनहारों सहित डॉ. वीरेंद्र गुप्ता और डॉ. कंचन जायसवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अजय कुमार व संचालन पीजी सर ने किया। अंत में महासभा अध्यक्ष विजय बहादुर गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प
What's Your Reaction?







