Entertainment News: मॉडलिंग, डांस और अभिनय में हुनर का जलवा, श्वेता कर्ण का बॉलीवुड की ओर सफर

म्यूजिक वीडियो, फिल्मों और मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर चुकी श्वेता कर्ण कामयाब होने को अग्रसर हैं एवं इसी क्षेत्र में करियर

By INA News Desk
Sep 21, 2026 - 13:47
36 Views
Entertainment News: मॉडलिंग, डांस और अभिनय में हुनर का जलवा, श्वेता कर्ण का बॉलीवुड की ओर सफर
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली: म्यूजिक वीडियो, फिल्मों और मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर चुकी श्वेता कर्ण कामयाब होने को अग्रसर हैं एवं इसी क्षेत्र में करियर बनाने की सोच लिए निरंतर आगे बढ़ रहीं हैं। जीवन का लक्ष्य मानकर इस क्षेत्र में काम कर रहीं हैं कि किस्मत रहा तो एक सफल मॉडल व अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनायेंगे। श्वेता का जन्म राजस्थान में हुआ। लेकिन, रहने वाली बिहार की हैं। जबकि, वर्तमान में वह दिल्ली में रहती हैं। चूंकि, इनके पिता एयर फॉर्स में थे और इसलिए ट्रांसफर पोस्टिंग के साथ अधिकांश बाहर ही रहना हुआ। कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, असम, बिहार एवं गुवाहाटी समेत विभिन्न राज्यों में रहने का मौका मिला। हालांकि, श्वेता का बचपन से सपना रहा हैं कि बड़े होकर शिक्षक, मॉडल, सिंगर अथवा डांसर बनेंगी। इन्हें ड्रॉइंग में भी बहुत रुचि रहीं हैं। इन्हें ड्रॉइंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार और सर्टिफिकेट मिल चुका हैं।

श्वेता डांस इंडिया डांस एवं सारेगामापा के ऑडिशन में भी जाया करती थी।  डांस क्लास भी ली और पंजाब में डांस व मॉडलिंग इवेंट भी किया। मॉडलिंग में ट्रॉफी और सर्टिफिकेट हासिल किया। दिल्ली में रहते हुए श्वेता ने कई मॉडलिंग पोर्टफोलियो शूट, फैशन शो, रैंप वॉक और मैगजीन शूट भी किया। यहां भी सेकेंड रनर अप रहीं। दिल्ली के कई प्रोडक्शन के लिए काम भी किया। जिसमें म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्म, फिल्म इत्यादि शामिल हैं। इसके साथ ही मैगजीन के लिए भी फोटोशूट वर्क भी कर चुकी हैं। बॉलीवुड से काफी ज्यादा प्रेरित हैं और इसी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

Also Read- मिर्जापुर द मूवी पर बढ़ा विवाद: 'शूरवीर' गीत के इस्तेमाल पर सेंसर बोर्ड में शिकायत, महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement