Ballia : बलिया की बेटी रागिनी राय ने बिहार पीसीएस में लहराया परचम, जिला आपूर्ति अधिकारी के पद पर हुआ चयन
अपनी मेहनत के बल पर उनका चयन बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर भी हुआ था और वर्तमान में वह हैबतपुर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का पूरा
रिपोर्ट - सैय्यद आसिफ हुसैन ज़ैदी
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के किशोर चेतन गांव की रहने वाली रागिनी राय ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन जिला आपूर्ति अधिकारी के पद पर हुआ है, जिससे पूरे जिले और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रागिनी के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
रागिनी राय शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज रही हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सिकंदरपुर के सनराइज कॉन्वेंट स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने अपनी माध्यमिक और इंटरमीडिएट की शिक्षा रामकृष्ण मिशन सागरपाली और दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने श्री मुरली मनोहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय से स्नातक किया। वह हर कक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होती रही हैं। अपनी मेहनत के बल पर उनका चयन बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर भी हुआ था और वर्तमान में वह हैबतपुर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है।
दो भाइयों विशाल राय और शौरभ राय में सबसे बड़ी रागिनी की इस सफलता से पिता त्रिलोकी नाथ राय और माता सुनीता राय बेहद खुश हैं। घर में जश्न जैसा माहौल है और बड़े पिता प्रेमशंकर राय, चाचा राणा प्रताप राय, रंजीत राय तथा विपिन बिहारी राय सहित पूरे परिवार ने लोगों का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी साझा की। ग्रामीणों और रिश्तेदारों का कहना है कि रागिनी की यह बड़ी उपलब्धि क्षेत्र की दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने और कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देगी।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर
What's Your Reaction?




