Ballia : बलिया की बेटी नूर फातिमा ने पीसीएस परीक्षा में हासिल की 53वीं रैंक, परिवार का नाम किया रोशन
नूर फातिमा की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके चाचा और तेज 24 लाइव के पत्रकार संपादक हसन खान सहित पूरे परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। परिवार के सदस्यों ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए नूर फातिमा को अपनी शुभकामनाएं दी हैं.
रिपोर्ट- सैय्यद आसिफ हुसैन ज़ैदी
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ले की रहने वाली नूर फातिमा ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) की परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। उनकी इस शानदार कामयाबी से पूरे खान परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नूर फातिमा स्वर्गीय कासिम अली खान की पोती और डॉक्टर अजहर खान की सुपुत्री हैं। उनकी माता शाहिना बेगम वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत रही हैं।
नूर फातिमा की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके चाचा और तेज 24 लाइव के पत्रकार संपादक हसन खान सहित पूरे परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। परिवार के सदस्यों ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए नूर फातिमा को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी लक्ष्यों में सफल होने की कामना की है। बेटी की इस कामयाबी से उत्साहित होकर पूरे मोहल्ले और रिश्तेदारों में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और लोग खान परिवार को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नूर फातिमा की यह सफलता जिले की अन्य बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने और प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करेगी।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर
What's Your Reaction?







