Ballia : एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, साक्षात्कार के आधार पर युवाओं को मिलेगी नौकरी

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं और आईटीआई पास निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Jun 22, 2026 - 21:53
34 Views
Ballia : एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, साक्षात्कार के आधार पर युवाओं को मिलेगी नौकरी
Ballia : एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, साक्षात्कार के आधार पर युवाओं को मिलेगी नौकरी

Report : सै0 आसिफ हुसैन ज़ैदी

बलिया के जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। भृगु आश्रम के पास सतनी सराय स्थित तारा निवास गली में होने वाले इस मेले में विजन इंडिया ग्लोबल एल्युमिनियम कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं और आईटीआई पास निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन होने वाले युवाओं को कार्यस्थल के रूप में हैदराबाद और तेलंगाना जैसी जगहों पर भेजा जाएगा, जहां उन्हें प्रति माह 17,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण होना बेहद जरूरी है। मेले के दौरान योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के माध्यम से उनकी योग्यता के अनुसार किया जाएगा। पंजीकृत युवाओं का कैंपस चयन भी रोजगार संगम पोर्टल की मदद से ही पूरा किया जाएगा। विभाग ने क्षेत्र के सभी पात्र और इच्छुक युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और मेले में समय से पहुंचने की अपील की है।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow