Deoband : दो पक्षों के बीच मारपीट में दो लोग घायल, पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
दूसरे पक्ष की ओर से दुगचाड़ा गांव के निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने सराय पीरजादगान के रहने वाले आदिश, दानिश, सलमान, उस्मान, जुहैब, मोईन और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सहारनपुर जिले के देवबंद अंतर्गत सांपला मार्ग पर दो अलग-अलग पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 नामजद और 3 अज्ञात सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष के सराय पीरजादगान निवासी अमीर आलम ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने लालवाला गांधी कॉलोनी के रहने वाले तसव्वुर के मकान में करीब एक लाख 65 हजार रुपये का काम किया था। मजदूरी के रूप में उन्हें केवल 25 हजार रुपये मिले थे और बाकी बची रकम काम पूरा होने के बाद दी जानी तय हुई थी। आरोप है कि जब उन्होंने अपने बेटे जुहैब को बाकी पैसे लेने के लिए भेजा, तो वहां उसके साथ मारपीट की गई।
इसके बाद रात के समय जब उनका बेटा सांपला बस अड्डे पर खड़ा था, तब आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे दोबारा घेरा और लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर सांपला गांव के निवासी तसव्वुर, मुकर्रम, साहिब, अनस और कैफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दुगचाड़ा गांव के निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने सराय पीरजादगान के रहने वाले आदिश, दानिश, सलमान, उस्मान, जुहैब, मोईन और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बाइक की टक्कर हो जाने के विवाद को लेकर इन लोगों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजकर मामले के सभी पहलुओं की छानबीन शुरू कर दी है।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर
What's Your Reaction?




