बलिया में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस: पुलिस से तीखी नोकझोंक के बीच फूंका पुतला, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

बलिया में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। टीडी कॉलेज चौराहे पर पुलिस से नोकझोंक के बीच फूंका पुतला, निष्पक्षता पर उठाए सवाल।

By INA News Desk
Sep 28, 2026 - 21:58
4 Views
बलिया में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस: पुलिस से तीखी नोकझोंक के बीच फूंका पुतला, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया। चुनावी निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलिया में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

पार्टी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। मार्च जैसे ही टीडी कॉलेज चौराहे के समीप पहुंचा, वहां पहले से मुस्तैद भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

इस दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस की सख्त घेराबंदी और तमाम कोशिशों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर ही पुतला आग के हवाले कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े किए। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के विरुद्ध सख्त नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग की।

Also Click : Hardoi News: हरदोई में बालिकाओं को POCSO एक्ट की दी गई जानकारी, गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow