Hardoi News: हरदोई में बालिकाओं को POCSO एक्ट की दी गई जानकारी, गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

आगामी गांधी जयंती के अवसर पर बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) 2012 के प्रति जागरूक

By INA News Desk
Sep 28, 2026 - 21:26
5 Views
Hardoi News: हरदोई में बालिकाओं को POCSO एक्ट की दी गई जानकारी, गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

हरदोई। आगामी गांधी जयंती के अवसर पर बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) 2012 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 28 सितंबर 2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बावन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार किया गया।

कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई की अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक तथा सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी के निर्देश और तहसील विधिक सेवा समिति सदर के सचिव/तहसीलदार सचिंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन में हुआ। शिविर की अध्यक्षता एआरपी बावन राजेंद्र दीक्षित ने की। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की वार्डन अशरफ रानी ने भी छात्राओं को POCSO एक्ट और शिक्षा के महत्व के संबंध में जागरूक किया।

लीगल एड क्लीनिक कीर्ति कश्यप ने POCSO एक्ट 2012 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है। बच्चों का लैंगिक शोषण, लैंगिक हमला, अश्लील सामग्री बनाने में बच्चों का प्रयोग तथा बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री रखना अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने पीड़ित बच्चे की पहचान सार्वजनिक करने, अपराध की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई न करने और झूठी शिकायत करने से संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी।

बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिलाओं से संबंधित अपराधों के लिए 1090 का उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध नि:शुल्क कानूनी सेवाओं और सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया। शिविर के दौरान बालिकाओं ने लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अध्यापिका सीमा देवी, भारती मिश्रा, रजनी सिंह, अंजू सिंह, रंजना सिंह, लेखाकार गीतमाला सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Also Read- हरदोई: अवैध संबंधों के शक में युवक का सिर-मूंछ मुंडवाई, वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow